भरत तिवारी एनकाउंटर के न्याय की जंग में मुंडवाया सिर: 400 KM दूर से आया युवक भरत तिवारी के घर के सामने अनशन पर बैठा"
बोला-जबतक नहीं मिलेगा इंसाफ तब नहीं हिलूंगा यहां से
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब न्याय की मांग और तेज होती जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
इसी बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भरत तिवारी के गांव से करीब 400 किलोमीटर दूर बेतिया से पहुंचे सचिन मिश्रा ने भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके घर के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच सचिन मिश्रा ने अपना सिर भी मुंडवा लिया है और साफ कहा है कि जब तक भरत तिवारी के परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे। अनशन स्थल पर कई नारे और स्लोगन भी लगाए गए हैं, जिनमें निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है। सचिन मिश्रा का कहना है कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
अब देखना होगा कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उठ रही न्याय की यह आवाज प्रशासन और सरकार तक किस तरह पहुंचती है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
#गयाजी
#आरा
#LatestNews
#एन्काउंटर
#ancounter