राजापुर: कर्वी के सोनेपुर रोड स्थित जीवन रेखा अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
कर्वी के सोनपुर रोड स्थित जीवन रेखा अस्पताल मे प्रसव के दौरान महिला सुमन पत्नी श्रीनाथ निवासी मऊ की मौत हो गई।वहीं आक्रोशित परिजन मृतका के शव को आज मंगलवार की शाम 4 बजे हॉस्पिटल के सामने रखकर कार्रवाई की मांग करने लगे।वहीं सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अस्पताल को सील कर दिया गया है,और परिजनों को मृतका के शव का पीएम कराने को लेकर समझाया गया है।