कुंज विहार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.55 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 4, 2026
श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र के कुंज बिहार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.55 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शनिवार को दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी पृथ्वीराज को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से 6 पॉइंट 55 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है आरोपी से बाइक भी जप्त की गई है।