सरीला: बंडवा गाँव में किसान ने पड़ोसी पर पाइप हड़पकर बेचने का आरोप लगाया, एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
सरीला तहसील क्षेत्र के बंडवा गांव के निवासी एक किसान ने अपने पड़ोसी पर सिंचाई के पाइप बेचने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सरीला से कार्रवाई की मांग की है। किसान ने लिखित शिकायत देकर पाइप बरामद कराकर वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।