बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में एसपी ने लगाया जनता दरबार, 29 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 29 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी एसपी कार्यालय द्वारा सोमवार की देर रात 10:00 बजे मिली. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया.