बेगूसराय: प्रखंड सभागार में प्रखंडस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई, नगर विधायक शामिल हुए
बेगूसराय सदर प्रखंड सभागार में प्रखंडस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वन समिति की बैठक सोमवार की दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई. इस बैठक में नगर विधायक कुंदन कुमार शामिल हुए. बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास योजनाओं के बारे में बिंदुवार समीक्षा हुई. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल का जल, वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि समीक्षा हुई.