बेगूसराय: सदर प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कार्यालय का नगर विधायक ने किया उद्घाटन
सदर प्रखंड के 20 सूत्री उपाध्यक्ष कार्यालय का सोमवार की दोपहर 3:00 बजे नगर विधायक कुंदन कुमार ने उद्घाटन किया है. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक ने कहा कि 20 सूत्री कार्यालय हो जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं को काफी फायदा मिलेगा. वहीं योजनाओं की समीक्षा भी लगातार की जा सकेगी.