बेगूसराय: DM के निर्देश पर नगर आयुक्त ने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश
डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने सोमवार की दोपहर 03:00 बजे निर्माणाधीन फोरलेन फ्लाई ओवर के कार्य में नाला निर्माण एवं अतिक्रमण के कारण हो रही कठिनाईयों को लेकर स्थल निरीक्षण किया. एनएच 31 किनारे एनएचएआई द्वारा कराये जा रहे नाला निर्माण कार्य में ह्यूमपाईप में जल बहाव अवरूद्ध न हो यह ध्यान में रहे.