कनवास: टोलिया गांव में घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ से आहत पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Kanwas, Kota | Feb 1, 2025 कनवास के टोलिया गांव में घर मे घुसकर एक युवक द्वारा बेटी से छेड़छाड़ से आहत पिता ने बीती देर रात फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस मोके पर पहुचीं और व्यक्ति के शव को फंदे से उतारकर सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया।