जबलपुर: एकता चौक पर क्राइम ब्रांच और थाना मदन महल पुलिस की कार्रवाई सट्टा खिला रहे आरोपों को दबोचा सट्टा पट्टी और 9500 रुपए जप्त
जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता चौक से सट्टा खिला रहे सटोरिया को क्राइम ब्रांच और थाना मदन महल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा। जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी और नगद 9500रुपए बरामद किए हैं, आरोपी सूरज के विरुद्ध पूर्व में भी सट्टे के कई मामले दर्ज हो चुके हैं, जहा सूचना पर आरोपी सूरज को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ते हुए सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।