जबलपुर: एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते स्कूली छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी की लाश जंगल में पाई गई, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चरगवां थाना अंतर्गत ग्राम कुलोन में रहने वाली स्कूली छात्रा 4 जुलाई को घर पर अकेली थी, की तभी पड़ोस में रहने वाला यशवंत उर्फ यीशु पटेल आया यशवंत पटेल कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुका था। लेकिन छात्रा को यह सब पसंद नहीं था तभी यशवंत ने चाकू से रिया पटेल पर हमला कर दिया जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं आरोपी का शव जंगल के पास लगे नाले मिला।