जबलपुर: तिलवारा स्थित क्रेशर बस्ती में एक्टिवा में घुसा ढाई फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
तिलवारा स्थित क्रेशर बस्ती में रहने वाले ईशांत महोबिया के घर से जब वो काम पर जाने तैयार हो कर एक्टिवा के पास गया तभी देखा कि एक ढाई फीट लंबा सांप तेजी से एक्टिवा में घुस गया। जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। काफी प्रयासों के बावजूद जब सांप नहीं निकला, तब सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंच सांप को पकड़ के जंगल में छोड़ा।