शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में शुक्रवार को पैरामेडिकल छात्राओं ने आरोप लगाया था कि मरीज के तीमारदारों ने उनके साथ मारपीट की और एक छात्रा की चोटी पकड़कर उसे पीटा। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें मारपीट होती दिखाई दे रही है।