फतुहा: रेल पुलिस ने पश्चिमी रेल ओवर ब्रिज के पास डाउन ट्रैक से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया
Fatwah, Patna | Jul 29, 2025 फतुहा रेल पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के पास डाउन ट्रैक से एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। ग्रामीणों की सूचना पर रेल पुलिस ने शव को बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है। शव के शरीर पर नीले रंग का ट्राउजर व फुल टीशर्ट है। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।