फतुहा: जहानाबाद: बनावर के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए फतुहा त्रिवेणी संगम पर उमड़ी कांवरियों की भीड़
Fatwah, Patna | Jul 27, 2025 जहानाबाद बनावर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर त्रिवेणी संगम पर हजारों कावरियो की भीड़ उमड़ गई है। डाक बम कांवरिया एवं अन्य कांवरिया विधि विधान के साथ त्रिवेणी संगम पर गंगा जल भरकर पैदल ही बनवार स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर के लिए निकल गए हैं। कांवरियों की उमडी भीड़ को लेकर नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने हर चौक चौराहे पर पुलिस की तैनाती किया है।