फतुहा: पुनपुन नदी में डूबे दो लोगों का कुछ पता नहीं, एसडीआरएफ टीम तलाश कर रही है
Fatwah, Patna | Jul 28, 2025 पुनपुन नदी में डूबे दो लोगों का कुछ भी आता-पातर नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी है। स्थानीय गोताखोर और नाविक भी तलाश में जुटे हैं। बता दें कि सोमवार की दोपहर नाव हादसे में समसपुर के 9 वर्षीय मनीष कुमार और कराय परशुराय के अभिषेक कुमार डूब गया था। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव पहुंच कर परिजन से मिले हैं।