जहानाबाद: स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, सोना चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
जहानाबाद नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पूर्वी ऊंटा निवासी अंशु कुमार (पिता–अजय कुमार) को 5.03 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सोना चोरी के मामले में विशुनगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद अमन (पिता–खुर्शीद आलम) को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रही।