घोड़ाडोंगरी: विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारी: घोड़ाडोंगरी में भारत माता की आरती, काली चौक में आयोजन
बुधवार शाम 7 बजे घोड़ाडोंगरी शहर में 30 जनवरी को प्रस्तावित विराट हिन्दू सम्मेलन की व्यवस्थाओं की श्रृंखला के अंतर्गत काली चौक पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे भारत माता की आरती के माध्यम से राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई और विराट हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया