लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग परियोजना का जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण*
*दिनांक 14 नवम्बर 2026:-* जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग परियोजना स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना से संबंधित उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा वहां की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने निर्माण कार्यों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने तथा सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bhagalpur, Bihar | Nov 14, 2026