हाथरस: गांव नगला तुन्दला में विधुत पोल टूटने के बाद निर्माणधीन मकान के ऊपर पर गिरे तार, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान,
हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला तुन्दला में विद्युत पोल टूटने के बाद 1 निर्माणधीन मकान के ऊपर विद्युत तार कर गए। निर्माणधीन मकान मालिक द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है लेकिन विद्युत विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। टूटे हुए विद्युत पोल का कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा है। बड़ा सवाल यह है कि हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन होगा।