हाथरस: हाथरस जंक्शन पुलिस ने लड़ाई झगड़ा व मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे 3 वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थान से किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा फरार वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने लड़ाई झगड़ा व मारपीट के पुराने मुकदमे में फरार चल रहे 3 वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। तीनों वारंटी अभियुक्तों को कार्यवाही करते हुए हाथरस जंक्शन पुलिस ने जनपद न्यायालय में पेश किया है।