हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाला
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।