सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार पर सेक्टर अधिकारियो की बैठक आयोजित
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो के अनुसार कार्य करते हुए आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने एआरओ के साथ समन्वय बनाकर पारदर्शिता के साथ कार्य करे साथ ही आपस मे सूचनाओ के आदान-प्रदान हेतु व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी का आदन प्रदान करे।