डिंडौरी: कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित
डिंडौरी कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने सोमवार शाम 4:30 जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने बेहतर प्रशासन की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया ।