शाजापुर: पनवाड़ी जोड़ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारुति वैन को मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल
गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे पनवाड़ी जोड पर अज्ञात वाहन ने मारुति वेन को टक्कर मार दी जिससे मारुति वेन में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर तुरंत सुनेरा थाना से हंड्रेड डायल पायलट संजीव सूर्यवंशी और हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह जाट तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।