शाजापुर: नवरात्र के पहले दिन शाजापुर के गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी कतार, सामूहिक हवन में लिया हिस्सा
गुरुवार से नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं। माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी है। शहर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर पर नवरात्रि के पहले दिन विशेष पूजन अर्चन किया गया। इसके साथ ही सामूहिक हवन का आयोजन भी हुआ। हवन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतार लगी।