कैराना: मोहल्ला रेतावाला में प्रोपर्टी डीलर व उसके साथी के साथ मारपीट कर किया गया घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Jul 26, 2024 नगर मोहल्ला आलकलां निवासी आरिफ उर्फ भूरा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने मोहल्ला रेतावाला में जमीन में कॉलोनी हेतु प्लॉटिंग कर रखी है। वह अपने साथी के साथ पहुंचा, तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। मारपीट में वह दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।