मिलक: सिर्रा गांव में बिजली के पोल पर तार हिलाने को लेकर 10 लोगों ने 4 को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
Milak, Rampur | Apr 19, 2025 सिर्रा गांव में बिजली के पोल पर बिजली तार हिला देने को लेकर 10 लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। घटना शनिवार की शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जिला अस्पताल में मेडिकल उपचार के दौरान एक घायल ने घटना की पूरी बात बताते हुए कहा पुलिस हमारी कोई मदद नहीं कर रही है।