सिराथू: सैनी से कमासिन तक हाइवे पर नहीं है कट,किनारे बसे गाँव वालों कई किलोमीटर चलकर आना पड़ता है हाइवे #jansamasya
सिराथू तहसील क्षेत्र के सैनी से लेकर कमासिन तीन किलोमीटर तक नेशनल हाईवे पर कोई कट नहीं बनाया गया है।हाइवे किनारे बसे हुए गाँव मोचारा और सैयद राजेपुर के लोगों को हाइवे पर आने के लिए सैनी या फिर कमासिन जाना पड़ता है।रविवार को यहां के लोगों ने बताया कि बीमार को लाने ले जाने या फिर सामने गाँव में जाने के लिए तीन किलोमीटर जाना पड़ता है।कहा किससे शिकायत करें।