सिराथू: पड़ोसी ने चॉकलेट दिलाने के बहाने नाबालिक से की छेड़खानी, पीड़ित परिवार ने थाना सैनी में की शिकायत
सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक परिवार शनिवार दोपहर थाना सैनी शिकायत करने पहुंचा था।पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला एक युवक ने शुक्रवार शाम फोन किया था जिसे नाबालिक ने रिसीव कर लिया था। नाबालिक को चॉकलेट दिलाने के बहाने बुला लिया फिर छेड़खानी की है।पीड़ित परिवार ने पुलिस से युवक पर कार्रवाई की मांग किया है।