सिराथू: सैनी थाना इलाके में पेड़ से लटकती हुई मिली एक लाश, मृतक पश्चिम शरीरा इलाके का बताया जा रहा
सिराथू क्षेत्र के थाना सैनी के करनपुर सौरई गांव के पास एक लाश पेड़ से लटकती हुई रविवार सुबह ग्रामीणों ने देखा है।पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस ने जाकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा इलाके का बताया जा रहा है मृतक। हत्या या आत्महत्या के सवाल को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।