सिराथू: देवीगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दुकान से घर जा रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, पैर टूटा, पुलिस ने भीड़ हटवाया
कड़ा धाम थाना इलाके के देवीगंज बाजार में शनिवार शाम तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बुजुर्गों को टक्कर मार दिया है। घटना में बुजुर्ग का पैर टूट गया है।हादसा देखकर स्थानीय लोगों ने फौरन बुजुर्ग को अस्पताल भेजा है। इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई थी मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटवाया है।मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है।