पटियाली: अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गंजडुंडवारा नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
कासगंज के गंजडुंडवारा में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बसपा प्रत्याशी जुनैद मियां ने फीता काटकर शुभारंभ किया। झांकियों के साथ नगर में भ्रमण हुआ और जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बाबा साहेब के जयकारों से माहौल गूंज उठा। सीओ संदीप वर्मा व थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा रही। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।