वारिसलीगंज में साइबर ठगी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार; 3 मोबाइल और ₹9,770 नकद बरामद
नवादा में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। वारिसलीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाधी और चकवाय में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल और 9,770 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत विभिन्न कंपनियों के नाम पर ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से दस्तावेज और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपांशू कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. मुन्द्रिका प्रसाद, निवासी मीरबिगहा (चकवाय), थाना वारिसलीगंज तथा राजेश कुमार (21 वर्ष), पिता स्व. दुखन मालाकार, निवासी चकवाय, थाना वारिसलीगंज के रूप में हुई है। #Nawada #NawadaNews #Warisaliganj #CyberCrime #CyberCrimeNews #CyberCriminals #CyberFraud #OnlineFraud #LoanFraud #LoanScam #BiharPolice #NawadaPolice #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #CyberThagi #OnlineLoanFraud #NawadaNewsTak #SonuSinghJournalist