खजनी: शंकरपुर में नागपंचमी पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन
बेलघाट। नागपंचमी के अवसर पर क्षेत्र के शंकरपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेलघाट ब्लॉक प्रमुख पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।