बोध गया: पितृपक्ष में महाबोधि मंदिर तीर्थयात्रियों से गुलजार, पिंडदान कर किए भगवान बुद्ध के दर्शन
Bodh Gaya, Gaya | Sep 30, 2026 पितृपक्ष मेला के दौरान गया पहुंचे देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्रियों से बोधगया का महाबोधि मंदिर परिसर भी गुलजार है। बुधवार शाम 6 बजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न वेदियों पर पिंडदान करने के बाद तीर्थयात्री महाबोधि मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्ध का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।