निज़ामाबाद: खरेवा मोड़ से अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त को सरायमीर पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना की पुलिस ने अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है ।आज दिनांक 03.06.24 को उप निरीक्षक अभिषेक सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त की तलाश में मामूर थे। की तभी उनको एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त इस समय खरेवा मोड़ के पास खड़ा है ।