निज़ामाबाद: गोसाई की बाजार में एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, चालक समेत और 2 लोग हुए घायल
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार मे एक कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खेत मे पलट गई जिससे कार में बैठे चालक सहित दो लोग घायल हो गए प्राप्त जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर निवासी कार चालक आकाश कुमार पुत्र सुभाष, पंकज कुमार पुत्र सोहन, आरती पत्नी पंकज कुमार मेहनगर थाना क्षेत्र के कटास गांव में आए थे।