निज़ामाबाद: सेन्टरवा मोड़ से किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है ।आज दिनांक 31.5.2024 को उप निरीक्षक रंजय सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में मामूर थे ।की तभी उनको एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त इस समय सेन्टरवा मोड़ के पास मौजूद है ।