Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

संगठन की मासिक बैठक, उप शाखा कार्यकारिणी विस्तार एवं पूर्व तहसील अध्यक्ष नरेश नाथ का विदाई सम्मान समारोह लूणकरणसर(बीकानेर) दिनांक 14 जून 2026 राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की मासिक बैठक ब्राह्मण विकास संस्थान, लूणकरणसर (बीकानेर)में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता श्री लीलाधर शर्मा ने की उपस्थित सभी सदस्यों ने 18 जून 2026 को निदेशालय पर(अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ AIFETO) के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने, समान विचारधारा के संगठनो का राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील में विलय करने के प्रस्ताव प्रांतीय कार्यकारिणीको भेजना ,उप शाखा में शिक्षकों की लंबी समस्याओं के निस्तारण हेतु कार्य योजना बनाना ,प्रदेश स्तरीय मांग पत्र में शिक्षकों की लंबित मांगों समस्याओं को सम्मिलित करवाना । इन बिंदुओं के अतिरिक्त आज की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें ओमप्रकाश गौड़, कालू को संगठन प्रवक्ता, गणपत राम सुथार पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण तथा राजविंदर कंबोज को संयोजक बनाया गया। इसकेअतिरिक्त श्री नरेश नाथ पूर्व तहसील अध्यक्ष को विदाई दी गई, उनका चयन व्याख्याता में हो गया है इस मौके पर श्री गुलाब नाथ योगी प्रदेश वरिष्ठ मंत्री ने नरेश नाथ को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए तथा शिक्षक समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा संघर्ष की अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते थे ,तहसील अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने संगठन की विस्तारित रूप से रूपरेखा प्रस्तुत की, हरीश सारस्वत, गणपत राम सुथार, देवीलाल नाथ सारण ओमप्रकाश गौड़ ,राजविंदर कंबोज, नंदलाल ,प्रजापत, बृजमोहन सिंह ,लीलाधर शर्मा, रामकुमार गोदारा, ने विस्तार से अपने विचार प्रकट किये। पूर्व तहसील अध्यक्ष नरेश नाथ ने विदाई समारोह में बोलते हुए कहा कि प्रगतिशील संगठन मेरी आत्मा में बसा हुआ है मैं जहां भी जाऊंगा संगठन की रीति-नीती का विस्तार से उल्लेख करता रहूंगा । अभी कुछ समय पहले सम्मान विचारधारा के संगठन का राजस्थान शिक्षक प्रगतिशील में विलय करने में बीकानेर जिले के पदाधिकारियो (जिलाध्यक्ष आनंद पारीक,प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा,प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य)की अहम भूमिका रही ,बीकानेर जिले के सभी पदाधिकारियो उपशाखा लूणकरणसर की ओर से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी गई तथा इसी प्रकार अन्य समान विचारधारा के संगठनों को भी प्रगतिशील में विलय करने के लिए प्रयासरत रहने का आग्रह किया गया ।

Bikaner, Bikaner | Jun 14, 2026

MORE NEWS

#श्रीडूंगरगढ़ में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का स्वागत

राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सोमवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता एवं राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने अगवानी की। मंत्री गोदारा खाद्य सुरक्षा लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होंगे तथा आमजन की जनसुनवाई भी करेंगे। पंचायत समिति परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

#श्रीडूंगरगढ़ में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का स्वागत राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सोमवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता एवं राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने अगवानी की। मंत्री गोदारा खाद्य सुरक्षा लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होंगे तथा आमजन की जनसुनवाई भी करेंगे। पंचायत समिति परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

Bikaner, Bikaner | Jun 15, 2026

#बीकानेर में Rlp का उग्र प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे जलाया पुतला....

#बीकानेर में Rlp का उग्र प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे जलाया पुतला....

Bikaner, Bikaner | Jun 15, 2026

तेहनदेसर जलभराव में किसी को कुर्बानी देनी होगी तब सिस्टम जागेगा हर दिन वाहन खड्डों में गिर रहे हैं लेकिन होना क्या....?

तेहनदेसर जलभराव में किसी को कुर्बानी देनी होगी तब सिस्टम जागेगा हर दिन वाहन खड्डों में गिर रहे हैं लेकिन होना क्या....?

Bikaner, Bikaner | Jun 15, 2026