गुना: हादसा सोचिए कोई इंसान होता तो क्या होता, म्याना सदर बाजार में बिजली के खंबे के सपोर्टिंग तार में करंट से कुत्ते की मौत
गुना जनपद पंचायत के म्याना सदर बाजार में बिजली के खंभे के सपोर्टिंग तार में करंट से एक कुत्ते की मौत हो गई। 6 जुलाई शाम को वायरल वीडियो में जैसा प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा, कुत्ते की जगह कोई इंसान होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सपोर्टिंग तार में आए करंट से कुत्ते की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर विद्युत कंपनी की टीम पहुंची बिजली के खंबे पर मेंटेनेंस किया।