जगाधरी: एचएसएनसी की टीम में यमुनानगर के औरंगाबाद के पास से एक व्यक्ति को 27 किलो 160 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला ने यमुनानगर के औरंगाबाद के पास से एक ट्रक ड्राइवर को काबू किया है, जिससे 27 किलो 160 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है।पुलिस इस मामले में ड्राइवर से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इसके तार कहां तक जुड़े हुए हैं । आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।