जगाधरी: कांग्रेस सरकार बनने पर कुरुक्षेत्र-यमुनानगर होगा फोर लेन और लाडवा रादौर में बनेंगे बाईपास – दीपेन्द्र हुड्डा
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत रादौर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की जो गोगा माढी से मेन बाजार होते हुए सिविल हॉस्पिटल तक पहुंची। इस दौरान भीषण गर्मी और उमस के बावजूद भारी संख्या में लोगों की भीड़ दीपेन्द्र हुड्डा के साथ सड़कों पर उतर पड़ी।कांग्रेस सरकार बनने पर कुरुक्षेत्र-यमुनानगर होगा फोर लेन और लाडवा रादौर में बाईपास बनेंगे