जगाधरी: जगाधरी की कॉलोनी में बंधक बनाकर महिला से 13 दिन तक कराई वैश्यावृति, 6 के खिलाफ़ मामला दर्ज
जगाधरी की एक कालोनी से महिला को अगवा कर 13 दिन तक बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आया है।महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर छह आरोपियों को काबू कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। एक कालोनी निवासी 25 वर्षीय महिला ने बताया कि उसने किराये पर दुकान लेकर ब्यूटी पार्लर खोला था। काम सही न चलने की वजह से वह किराया नहीं दे पा रही थी।