जगाधरी: छछरोली के एचडीएफसी बैंक के एटीएम में युवक से छीने ₹23000, आरोपी दबोचा; मामला दर्ज
छछरोली के एचडीएफसी बैंक के एटीएम में एक यूवक के साथ पेसो की छीना झपटी करने का एक मामला सामने आया है । शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खारवन वासी अक्षित एटीएम से 23 हज़ार निकलाने आया था । जैसे की वह पैसे निकालकर पीछे मुड़ा तो पीछे खड़े एक यूवक ने निकुली चीज से वार कर उसे घायल कर दिया । वह उसके पैसे छीनकर फरार हो गया ।