कनाडा भेजने के नाम पर बसंत नगर निवासी रामचंद्र से 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप चोपड़ा गार्डन निवासी दीपक कमल, उसके पिता वेद प्रकाश, मां जसविंदर कौर व मीनाक्षी पर लगा है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।