भरतपुर: भरतपुर में फेल मिला पशुओं का मल्टीविटामिन इंजेक्शन, 834 वायल की गई जब्त
भरतपुर। नकली दवाओं की जांच में पशुओं के लिए बने मल्टीविटामिन इंजेक्शन भी फेल निकले। हिमाचल के बद्दी स्थित मैसर्स VADSP फार्मास्यूटिकल का लिवग्रो वेटनरी मल्टीविटामिन इंजेक्शन जांच में अवमानक पाया गया। औषधि नियंत्रक अजय फाटक के निर्देश पर डीसीओ राजेश कटारा और अर्जुनलाल मीणा ने जांच की।