सदर: रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, सारनाथ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वाराणसी के सारनाथ थाना पुलिस ने आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सत्यम नगर कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।