सरदारशहर: रास्ते में अचानक झपटा आवारा सूअर, 54 वर्षीय व्यक्ति घायल
शहर में आवारा सूअरों का बढ़ता आतंक अब लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। गुरुवार को रतनगढ़-सरदारशहर तिराहे के पास एक आवारा सूअर ने राह चलते 54 वर्षीय इब्राहीम खां पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके पैर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर सूअर को भगाया।