सहारनपुर: करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ की नकली करेंसी मिलने के मामले में NIA ने PNB कर्मचारी अमित कुमार को किया गिरफ्तार
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से ₹17.29 करोड़ रुपए की नकली भारतीय मुद्रा मिलने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने फरार चल रहे बैंक कर्मचारी अमित कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया है। वह FIR में नामजद प्रमुख आरोपियों में शामिल है। NIA ने उसकी को गिरफ्तारी की जानकारी दी।